केन्द्र सरकार ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 21 द्वीपो के नाम 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं के नाम पर किया है।
इसकी घोषणा पराक्रम दिवस, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर की गई।
इससे पहले, 2018 में अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रॉस द्वीप का नाम बदलकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप कर दिया गया था। इसके साथ नील द्वीप और हैवलॉक द्वीप का नाम बदलकर ‘शहीद द्वीप’ और ‘स्वराज द्वीप’ कर दिया गया था।
इन द्वीपों का नाम जिन 21 परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा वे हैं – मेजर सोमनाथ शर्मा; सूबेदार और मानद कैप्टेन (तत्कालीन लांस नायक) करम सिंह, एम.एम; सेकेंड लेफ्टिनेंट राम राघोबा राणे; नायक जदुनाथ सिंह; कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह; कैप्टन जीएस सलारिया; लेफ्टिनेंट कर्नल (तत्कालीन मेजर) धन सिंह थापा; सूबेदार जोगिंदर सिंह; मेजर शैतान सिंह; सीक्यूएमएच। अब्दुल हमीद; लेफ्टिनेंट कर्नल अर्देशिर बुर्जोरजी तारापोर; लांस नायक अल्बर्ट एक्का; मेजर होशियार सिंह; सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल; फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों; मेजर रामास्वामी परमेश्वरन; नायब सूबेदार बाना सिंह; कैप्टेन विक्रम बत्रा; लेफ्टिनेंट मनोज कुमार पांडे; सूबेदार मेजर (तत्कालीन राइफलमैन) संजय कुमार; और सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त (मानद कैप्टेन) ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव।
इनमें राजस्थान के दो परमवीर चक्र विजेता है –
- कंपनी हवलदार मेजर पीरू सिंह शेखावत
- मेजर शैतान सिंह
पीरू सिंह शेखावत का जन्म राजस्थान के झुंझुनू जिले के बेरी गांव में हुआ था। इन्होंने 1947 के भारत-पाक युद्ध में अपने साहस का परिचय देते हुए शहादत पाई थी। इन्हें मरणोपरांत 1950 में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।
INAN 374 दीप का नाम बदलकर कम्पनी हवलदार मेजर पीरू सिंह के नाम पर पीरु दीप कर दिया गया है।
मेजर शैतान सिंह का जन्म जोधपुर के बनासर गांव में हुआ था। यह 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए थे।
फोटो – मेजर शैतान सिंह की शहीद देह
INAN 255 द्वीप का नाम बदलकर मेजर शैतान सिंह के नाम पर शैतान सिंह द्वीप कर दिया गया है।
परमवीर चक्र की शुरुआत 26 जनवरी 1950 को हुई थी। यह भारत का सर्वोच्च शौर्य सैन्य सम्मान है। प्रथम परमवीर चक्र सोमनाथ शर्मा को दिया गया था। राजस्थान का प्रथम परमवीर चक्र पीरू सिंह शेखावत को दिया गया था।
Subscribe For Rajasthan Current Affairs in Hindi
Download Monthly Current Affairs Pdfs
